ई-पुस्तकालय
ई-पुस्तकालय का अर्थ है-इलेक्ट्रानिक पुस्तकालय। इसे अंग्रेजी में ई-लाइब्रेरी या डिजिटल लाइब्रेरी कहा जाता है। इसमें पाठ (Text), चित्र, ऑडियो, वीडियो सामग्री का इलेक्ट्रानिक प्रारूप में संग्रह होता है। ई-पुस्तकालय किसी क्षेत्र, भवन या स्थान तक सीमित नहीं होती। इसका दायरा बहुत विस्तृत होता है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे किसी पुस्तक को डाउनलोड कर सकता है, पढ़ सकता है। इनमें कुछ पुस्तकों को डाउनलोड किया जा सकता है तथा कुछ को केवल ऑनलाइन पढ़ा जा सकते हैं।
ई-पुस्तकालय के लाभ
इण्टरनेट की खोज ने मानव जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। इण्टरनेट के माध्यम से कई काम हम घर बैठे कर सकते हैं; जैसे-पैसों का लेन-देन, द्रुत गति से सूचनाओं का आदान-प्रदान, विभिन्न प्रकार के फार्म भरना, बिल का भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग आदि बहुत कुछ। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के साहित्य को भी घर बैठे पढ़ सकते हैं। यह सब कुछ इण्टरनेट के कारण संभव हुआ है।
ई-पुस्तकालय के निम्नलिखित लाभ हैं-
1. कम लागत
2. सामग्री की विविधता-ई-पुस्तकें पीडीएफ, आडियो, वीडियो, के रूप में संगृहीत किया जा सकता है।
3. कम स्थान की आवश्यकता
4. पुस्तकों का रख-रखाव आसान
5. हर समय पुस्तकों की उपलब्धता
6. एक पुस्तक को एक साथ कई व्यक्ति पढ़ सकते हैं।
7. पुस्तकों को खोजना आसान
ई-पुस्तकालय की सीमाएं
ई-पुस्तकालय के बहुत सारे लाभ होने के साथ-साथ उसकी कुछ सीमाएं हैं, जो निम्न हैं-
1. इण्टरनेट पर आश्रित
2. कॉपीराइट की समस्या
3. अध्ययन का वातावरण न होना
4. बहुत विकल्प होने से चयन में असुविधा
Great effort for reaching the Hindi Speaking peoples ,well designed content.
Simple and easy language to understand